नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जनसमस्याओं, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नशा तस्करी और जनसहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पुलिस की आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक दीपक ने पिछली बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर हुई कार्रवाई का फीडबैक लिया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय आवश्यकताओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान एसपी दीपक ने बताया कि नारनौल शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि होटलों, गेस्ट हाउसों एवं अन्य ठहराव स्थलों में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे स्थानों पर नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन अभियान चलाया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी घोषणा की कि जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में नियमित पुलिस-पब्लिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सके और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों ने जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को नशे से दूर रखने और जागरूकता फैलाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

एसपी दीपक ने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस अवैध खनन, अवैध हथियार, नशा तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। पिछले छह महीने से हरियाणा के नारनौल स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) के लिए किसानों की जमीन खरीद को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव पहली बार विस्तृत दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने पत...
Continue Reading

नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन नारनौल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा...
Continue Reading

नारनौल | जलभराव और बीमारियों से बचाव को प्रशासन अलर्ट : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मानसून से पहले शहर को जलभराव और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत शुक्रवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण ...
Continue Reading
Advertisement

Trending