नारनौल | जलभराव और बीमारियों से बचाव को प्रशासन अलर्ट : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

नारनौल। मानसून से पहले शहर को जलभराव और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत शुक्रवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और नालों-नालियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सफाई कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसडीएम ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों और नालियों की पूरी तरह सफाई होना बेहद जरूरी है। यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य आवश्यक तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए आईएएस और एचसीएस अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कार्य में लगी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी नालों और नालियों की सफाई पूरी करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव, गंदगी और बीमारियों से सुरक्षित रखना है तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading

नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। पिछले छह महीने से हरियाणा के नारनौल स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) के लिए किसानों की जमीन खरीद को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव पहली बार विस्तृत दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने पत...
Continue Reading

नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन नारनौल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा...
Continue Reading
Advertisement

Trending