नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन नारनौल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। यदि युवा शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर नशे से दूर रहें तो देश का भविष्य अधिक उज्ज्वल बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशा मुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति की शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

इसी कड़ी में गांव बलाना में आयोजित जिला स्तरीय एनसीसी कैंप में उप अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कैडेट्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि भविष्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली भाषण, विचार और प्रस्तुतियां देकर सभी को जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि स्वस्थ और सफल जीवन के लिए नशे से दूरी तथा सकारात्मक सोच अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान युवाओं को समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, सरोज कश्यप, ममता शर्मा, शोभा शर्मा, हनुमान सिंह, अरुण कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विवेक कुमार, विनोद कुमार, वेदप्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading

नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। पिछले छह महीने से हरियाणा के नारनौल स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) के लिए किसानों की जमीन खरीद को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव पहली बार विस्तृत दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने पत...
Continue Reading

नारनौल | जलभराव और बीमारियों से बचाव को प्रशासन अलर्ट : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मानसून से पहले शहर को जलभराव और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत शुक्रवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण ...
Continue Reading
Advertisement

Trending