ज़िला
रेवाड़ी | थाना शहर पुलिस ने पैदल गस्त कर दी चेतावनी : अतिक्रमण हटाएं, वरना सामान होगा जब्त | इस पर तुरन्त दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना किया शुरू
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था और अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार एवं डीएसपी श्री संजीव बल्हारा के कुशल मार्ग दर्शन मे थाना शहर पुलिस ने प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर (फुट पेट्रोलिंग) पैदल गस्त की। इस अवसर पीएसआई सनेश,गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई हरीश कुमार, एएसआई राजन सहित थाना शहर पुलिस टीम के अन्य जवानो ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकान के आगे किए गए अवैध कब्जे की वजह से आम जन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। शहर में सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सख्ती का असर: दुकानदारों ने खुद समेटा सामान
पैदल गस्त के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान स्वयं हटाने की अपील की। पुलिस की इस मौजूदगी और सख्त रवैये का असर तुरंत धरातल पर देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई और सामान जब्त होने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने बिना समय गंवाए अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान तत्काल समेटना शुरू कर दिया।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील
अभियान के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाडी निरीक्षक सूबे सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सड़क की ओर मुख किए हुए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी व झपटमारी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।
20 से ज्यादा वाहनों के चालान, पुराने वाहन जब्त
अतिक्रमण विरोधी अभियान के साथ-साथ पुलिस ने यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, सरकार के नियमों के तहत अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके (10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल) कई वाहनों को भी मौके पर जब्त किया गया, क्योंकि ऐसे वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
अगली बार कमेटी के साथ मिलकर सीधे होगी सामान जब्ती की कार्रवाई:
प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर की यातायात व्यवस्था और सुंदरता बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा, “आज दुकानदारों को केवल समझाया और सचेत किया गया है। यदि इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अगली बार नगर परिषद रेवाडी की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण का सामान सीधे जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने सभी व्यापारियों और आमजन से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
नूंह। छह साल से फरार दो इनामी आरोपी नूंह से गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस के हवाले
फरीदाबाद | सम्मोहित कर महिलाओं के गहने हड़पने के मामले में था वांछित : क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई
फरीदाबाद | APK फाईल भेजकर 1,01000 रुपये की ठगी : खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार | साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
निजामपुर5 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील