यमुनानगर | घर में पेंटिंग कर रहे मजदूर ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर : स्पेशल सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए चोरी के आभूषण

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन ही निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए स्पैशल सेल की टीम में घर में पेंट का काम कर रहे मजदूर को घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी के जेवरात किया बरामद।

इंचार्ज रमन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी वीरेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर में मरम्मत का काम चल रहा है। उनके घर में राजीत यादव नाम का एक पेंटर पेंट का काम करता है। दिनांक 21 जून को पेंटर अपना काम खत्म करके घर चला गया। उसके बाद वह दोबारा घर में पेंट करने नहीं आया। दिनांक 26 जून को उसने अपनी पत्नी को बोला की अलमारी में रखे हुए सोने के जेवरात को बैंक के लोकर में जमा करवा देना।

लेकिन उसकी पत्नी ने बताया कि घर में रखा सारा जेवर गायब है। इस मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबरी तथा तकनीकी सहायता से आरोपी राजीत यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी मोहन नगर जगाधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से सोने के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | नांगल जमालपुर में जिला प्रमुख मनोज यादव ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास : भंडारे में बनाए मुख्य अतिथि

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | जिले के गांव नांगल जमालपुर में रविवार को जिला प्रमुख मनोज यादव ने लाखों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा र...
Continue Reading

नई दिल्ली | संत कबीर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले : भाजपा सरकार बनते ही नशा तस्कर पंजाब छोड़ देंगे | संत कबीर भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि...
Continue Reading

रेवाड़ी | पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा : स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों को किया जागरूक

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी के निर्देशन में रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीकानेर में पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को प...
Continue Reading
Advertisement

Trending