रेवाड़ी | जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू : 94,285 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा | 682 बूथों व मोबाइल टीमों की तैनाती

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी
डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी | जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 28 जून से 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के लगभग 94 हजार 285 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 682 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जबकि छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए घर-घर जाकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि 28 जून को बूथ गतिविधि (बूथ एक्टिविटी) के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों, ईंट-भट्टों, निर्माणाधीन भवनों तथा अन्य अति संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 38 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रत्येक शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो रोधी दवा अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण : महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शनिवार को रेवाड़ी में महिला थाना का निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद ...
Continue Reading

नूंह। रानियाली में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद : एक गिरफ्तार | फरार साथी की तलाश जारी

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रानियाली में अवैध हथियारों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्त...
Continue Reading

फरीदाबाद | मालखाना से हथियार चोरी करने के मामले में आईटीआई विद्यार्थी सहित 20 गिरफ्तार : हथियार बरामद | अपराध शाखा सेक्टर 30 द्वारा की गई कर्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
मोनू
मोनू
फरीदाबाद | 9 मई को प्रबंधक थाना सेक्टर 8 निरीक्षक राजबीर सिंह द्वारा मालखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना से हथियार गायब मिले। जिस पर थाना सेक्टर 8 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अप...
Continue Reading
Advertisement

Trending