रेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ चौटाला निवासी गांव मांडण, जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान और सुखबीर निवासी गांव कापड़ीवास के रूप में हुई है।

क्या था पूरा मामला?

डीएसपी संजीव बल्हारा ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 जून को रेवाड़ी रेलवे चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को एक अहम सूचना दी कि 24 जून को सुबह करीब 07:50 बजे, उसने सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 40 वर्ष) को जख्मी हालत में पैदल आते हुए देखा। वह व्यक्ति जैसे ही सैनी टी-स्टॉल के सामने पहुंचा, अचानक जमीन पर गिर गया। जब उसने पास जाकर देखा तो उस व्यक्ति के कपड़ों पर भारी मात्रा में खून लगा हुआ था और उसके पेट व छाती पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान थे। वह व्यक्ति उस समय अत्यधिक शराब के नशे में लग रहा था और गंभीर स्थिति होने के कारण कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था।

पुलिस की त्वरित मदद: होमगार्ड प्रीतम ने बिना समय गंवाए तुरंत डायल-112 पर कॉल किया और आमजन की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेजा। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को बताया कि घटना से महज 10 मिनट पहले उसने इस अज्ञात व्यक्ति को मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर के साथ राधिका सिनेमा हॉल के सामने से सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ जाते देखा था। ये दोनों आरोपी अक्सर रेलवे चौक के आसपास नशे की हालत में घूमते रहते हैं, जिसके कारण वह उन्हें पहचानता था।

जब पुलिस ने अपने स्तर पर इस बारे में और पूछताछ की, तो सामने आया कि आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर ने शराब पीने के दौरान हुए किसी विवाद के चलते उस अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों—मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर— को दबोच लिया।

वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए उसे शवगृह (Mortuary) में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal History):

डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में संगीन मामले दर्ज हैं:

आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला के खिलाफ पहले भी थाना जीआरपी रेवाड़ी, जीआरपी हिसार, सिटी भिवानी, राजस्थान के जिला अजमेर व बहरोड़ में आर्म एक्ट, एक्साइज एक्ट,चोरी व मारपीट के 11 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी सुखबीर के खिलाफ भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, सदर नारनौल व गुरुग्राम के थाना मानेसर में हत्या के प्रयास, आर्म एक्ट, लुट,चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | 621 पेटियां अवैध शराब बरामद : पंजाब से गुजरात जा रही थी खेप | ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार

|
फतेहाबाद | हरियाणा में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 621 पेटियों से भरा एक ट्रक कब्जे में लेकर लाख...
Continue Reading

यमुनानगर। थाना गाँधीनगर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म : पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार | न्यायिक हिरासत में भेजा

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न...
Continue Reading

यमुनानगर। हरनौल में डीजल चोरी का खुलासा : एक और आरोपी गिरफ्तार | पहले भी एक आरोपी जा चुका है जेल

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंच तीर्थी पुलिस चौकी की टीम ने डीजल चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्...
Continue Reading
Advertisement

Trending