ज़िला
अटेली | जल निकासी व्यवस्था का आरटीए सचिव ने किया निरीक्षण : नालियों में गंदगी मिलने पर 24 घंटे में सफाई के निर्देश
अटेली। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव मनोज कुमार ने रविवार को अटेली शहर की जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य भूमिगत पाइपलाइनों की स्थिति का आकलन करना और संभावित जलभराव के कारणों की पहचान कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान पुराना बस अड्डा मार्ग, कैबिनेट मंत्री आरती राव के कार्यालय के सामने, बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने तथा नए बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग की नालियों में भारी मात्रा में कीचड़ और रुकावट पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आरटीए सचिव मनोज कुमार ने सफाई कार्य कर रही एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी नालियों की रुकावट एक दिन के भीतर दूर कर कीचड़ की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी का सुचारु निकास हो सके और शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अटेली | यादव महासभा को लाखों का सहयोग : समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ | धर्मशाला निर्माण को मिली नई रफ्तार
अटेली | पोर्टल की परेशानी के चलते अटेली में रजिस्ट्री-इंतकाल संकट : कांग्रेस ने सरकार को घेरा
अटेली | खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
निजामपुर5 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील