अटेली | खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
अटेली में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

अटेली। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड के सभी स्कूल मुखियाओं की ओर से किया गया, जिसमें खंड के तमाम स्कूलों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन कवि गीतकार डॉ. सी.एस. वर्मा ‘प्रभाकर’ ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि मुकेश कुमार का कार्यकाल हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने पूरी निष्ठा से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का काम किया। वहीं प्रमुख साहित्यकार डॉ. रामनिवास ‘मानव’ ने कहा कि मुकेश कुमार एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ संवेदनशील इंसान भी हैं। उनका सेवाभाव हमेशा याद रखा जाएगा।

समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल पवन भारद्वाज, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, सुभाष सामरिया, रत्न सिंह इत्यादि वक्ताओं ने भी मुकेश कुमार के कार्यों की सराहना की और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। स्कूल मुखियाओं ने शॉल, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर मुकेश कुमार को सम्मानित किया। मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में सभी का आभार जताया और भविष्य में भी शिक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राचार्य कुसुमलता, राकेश कुमार, अनिता यादव, दिनेश कुमार, सुनिल कुमार,डॉ राजेंद्र सिंह, मुख्याध्यापक सुरेंद्र गुप्ता, अनूप सिंह, राजबाला, कवित्रा, जोगेंद्र, रतन सिंह, वेद प्रकाश, रामचंद्र, एबीआरसी रमेश गोयल, बलवंत एसडीओ, कार्यालय अधीक्षक सीता राम , कल्पना, गीता एवं मंजू सहित शिक्षा विभाग से अनेक अध्यापक व अधिकारी उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पोर्टल की परेशानी के चलते अटेली में रजिस्ट्री-इंतकाल संकट : कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली ब्लाक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली।
अटेली ब्लाक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली।
अटेली | कांग्रेस के अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अटेली क्षेत्र में रजिस्ट्री और इंतकाल के कार्यों को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने छोटे-छोटे का...
Continue Reading

अटेली | 9 साल के संघर्ष के बाद किसान की बेटी बनी पंचायत राज अधिकारी : बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ज्योति यादव ने हासिल की सफलता

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, बस धैर्य और विश्वास बनाए रखना पड़ता है” इस बात को सच कर दिखाया है जिला महेंद्रगढ़ के गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव ने। लगातार 9 साल के संघर्ष के बाद ज्योति ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पंचायत राज अधिक...
Continue Reading

अटेली। नावदी की बेटी ज्योति यादव का भव्य सम्मान : बीपीएससी में पंचायत राज अधिकारी बनने पर गांव ने किया गौरवपूर्ण स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने पर गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने बेटी क...
Continue Reading
Advertisement

Trending