ज़िला
अटेली | 9 साल के संघर्ष के बाद किसान की बेटी बनी पंचायत राज अधिकारी : बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ज्योति यादव ने हासिल की सफलता
अटेली । “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, बस धैर्य और विश्वास बनाए रखना पड़ता है” इस बात को सच कर दिखाया है जिला महेंद्रगढ़ के गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव ने। लगातार 9 साल के संघर्ष के बाद ज्योति ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पंचायत राज अधिकारी का पद हासिल किया है। ज्योति का जन्म नावदी के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। माता गृहिणी हैं और पिता किसान व पशु चिकित्सक हैं। गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू कर ज्योति ने कमला देवी महाविद्यालय, डीखवाड़ से उच्च शिक्षा पूरी की। कॉलेज में ही उन्होंने ठान लिया था कि डिग्री लेकर नहीं रुकना, अपनी अलग पहचान बनानी है।
स्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू हुई। 9 साल तक कई बार प्री निकाला, मेन्स तक पहुंचीं, इंटरव्यू भी दिए। हर बार सफलता कुछ कदम दूर रह गई। लेकिन ज्योति ने हार नहीं मानी। कमियों का विश्लेषण किया, दोगुनी मेहनत की और डटी रहीं। ज्योति कहती हैं कि अगर लक्ष्य बड़ा है तो संघर्ष भी बड़ा होगा। असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। हर असफल प्रयास हमें सफलता के और करीब ले जाता है।
इस पूरे सफर में माता-पिता सबसे बड़ी ताकत बने। पिता ने सामाजिक बंदिशों को तोड़कर बेटी की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। माता ने हर मुश्किल में हौसला दिया। भाई-भाभी ने भी हर कदम पर साथ निभाया। ज्योति अपनी सफलता का श्रेय परिवार के त्याग और विश्वास को देती हैं।
चयन की खबर मिलते ही गांव नावदी में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने ज्योति का स्वागत-सम्मान किया। गांव की बेटी की इस उपलब्धि को पूरे महेंद्रगढ़ जिले की जीत माना जा रहा है।
ज्योति की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने साबित किया कि गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर प्रशासनिक सेवा में जगह बना सकती हैं। ज्योति का कहना है कि परिवार का विश्वास और अपना आत्मबल सबसे बड़ी ताकत है। निरंतर सीखते रहो, प्रयास करते रहो, सफलता निश्चित मिलेगी।
अटेली | पोर्टल की परेशानी के चलते अटेली में रजिस्ट्री-इंतकाल संकट : कांग्रेस ने सरकार को घेरा
अटेली | खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद
अटेली। नावदी की बेटी ज्योति यादव का भव्य सम्मान : बीपीएससी में पंचायत राज अधिकारी बनने पर गांव ने किया गौरवपूर्ण स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली7 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित