अटेली | पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ऐलान : जल्द होगा जोरदार प्रदर्शन | महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
महेंद्र सिंह राता।
महेंद्र सिंह राता।

अटेली | पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने कहा कि अटेली में जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा की समस्या नहीं है बल्कि यह देश के करोड़ों मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों के साथ खुला खिलवाड़ है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। आज का युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है लेकिन बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं उसकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। इससे युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल रही है। शिक्षा व्यवस्था को माफियाओं के हवाले कर दिया गया है जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आंदोलन में शामिल होकर युवाओं की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। नावदी की बेटी ज्योति यादव का भव्य सम्मान : बीपीएससी में पंचायत राज अधिकारी बनने पर गांव ने किया गौरवपूर्ण स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने पर गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने बेटी क...
Continue Reading

अटेली | गुजरवास के श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुनों की तपस्या का भव्य समापन : विशाल भंडारा और रात्रि जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गांव गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम मंगलवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा के अनूठे संगम का साक्षी बना। धाम के सेवादार बिल्लू भगत द्वारा गांव समाज के कल्याण हेतु की जा रही 51 धुनों की 11 दिवसीय कठोर तपस्या का मंगलवार को विध...
Continue Reading

अटेली। तेज अंधड़ से बिजली व्यवस्था चरमराई : बजाड़ फीडर क्षेत्र में 20 से अधिक खंभे टूटे | 18 घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। मंगलवार को अचानक तेज़ हवा के साथ आएं अंधड़ के कारण मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हुआ। जानकारी के अनुसार बाद में हुईं बरसात से मौसम में बदलाव हुआ लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई लेकिन अंधड़ से बिजली सप्लाई काफी समय तक बाधित रही...
Continue Reading
Advertisement

Trending