नारनौल | विधायक ओमप्रकाश यादव ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ : 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को खुराक दिलाने की अपील

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
सामान्य अस्पताल में बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
सामान्य अस्पताल में बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।

नारनौल। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिला स्तर पर सामान्य अस्पताल परिसर में राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में देश में इस बीमारी का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना बेहद आवश्यक है, ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत बना रहे और कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी का शिकार न हो।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डा. अशोक कुमार।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डा. अशोक कुमार।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलियो वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए बार-बार दवा पिलाना आवश्यक है। यदि किसी बच्चे ने पहले भी पोलियो की खुराक ली है, तब भी उसे अभियान के दौरान दोबारा दवा अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चे के छूट जाने से सुरक्षा चक्र कमजोर पड़ सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. दिनेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रामपुरा में भी बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि देश को इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद | स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना शहर नारनौल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब तथा तस्करी में इस्...
Continue Reading

नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। हरियाणा के नारनौल में आयोजित एक प्रेस वार्ता ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति का केंद्र बदल दिया। पूर्व व्यापार मंडल प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ ने स्वयं को राव परिवार का शुभचिंतक और अनुयायी बताते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय ...
Continue Reading

नारनौल | भीषण गर्मी में नवयुवक मंडल ने बांटी आइसक्रीम : दिया सेवा और मानवता का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पटीकरा में आइसक्रीम वितरण करते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल के सदस्य।
पटीकरा में आइसक्रीम वितरण करते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल के सदस्य।
नारनौल । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल, पटीकरा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को आइसक्रीम वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का सराहन...
Continue Reading
Advertisement

Trending