नारनौल। मानव धर्म से अलग होने के कारण ही आज घर-घर में बीमारी : लड़ाई-झगड़ा एवं इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है-बाबा उमाकान्त जी महाराज

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने नारनौल की नई अनाज मंडी परिसर में सत्संग करते हुए कहा कि इन्सान पापी पेट के लिए अपराध करने लग गया। वह धर्म कर्म को बेच दे रहा है तो इस समय पर मनुष्य की हालत और उनके कर्म बहुत खराब होते चले जा रहे हैं। मानव धर्म से लोग अलग होते चले जा रहे हैं और यही कारण है कि घर-घर में बीमारी, लड़ाई-झगड़ा, इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है।

बरकत नाम की चीज ही नहीं रह गई; बहुत कमाते हैं लेकिन फिर भी बचता ही नहीं है। क्योंकि जब नियत खराब हो जाती है तब बरकत बंद हो जाती है। पहले के समय में एक कमाता और दस खाते, लेकिन अब दस कमाते हैं तो भी पूरा नहीं पड़ रहा है। लेकिन इसका कारण क्या है?

कारण यह है कि लोगों का खानपान, विचार-व्यवहार खराब हो गया और चरित्र गिर गया। ना समय पर जाड़ा, ना समय पर गर्मी और ना समय पर बरसात हो रही है।

नारनौल की नई अनाज मंडी में आयोजित सत्संग को संबोधित करते परम संत बाबा उमाकान्त जी महाराज।

नारनौल की नई अनाज मंडी में आयोजित सत्संग को संबोधित करते परम संत बाबा उमाकान्त जी महाराज।

कलयुग में आने वाले सतयुग को वही देखेगा जो सतयुग के लायक बन जाएगा

महाराज उमाकांत जी ने कहा कि पहले के समय में आज की तरह से परेशानियाँ नहीं थीं। यह वह भारत भूमि है; जहां किसान हाथ जोड़कर के पानी मांगता था और बादल बरस जाते थे। यह वह भारत भूमि है जहां सतयुग में किसान एक बार खेत की बुआई करके चले आते थे और समय पर बादल आते, पानी दे जाते थे और फसल काटने के समय खेत में जा करके अनाज काट करके ले आते थे। सिर्फ एक बार बोते और सत्ताइस बार काटते थे।

लेकिन अब वह समय कहां रह गया, अब तो कलयुग का असर आ गया। लेकिन अगर कलयुग में सतयुग ले आया जाए तो सब खुशहाल होंगे कि नहीं होंगे? गुरु महाराज कहा करते थे कि,

“कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा”

संत जी कहा कि लेकिन सतयुग को देखेगा कौन? जो सतयुग के लायक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि

“सतयुग योगी सब विज्ञानी, करि हरि ध्यान तरहीं भव प्राणी

सतयुग में सब योग साधना करते थे। कौनसी साधना करते थे? सुरत शब्द योग साधना करते थे। अपनी सुरत को शब्द के साथ जोड़ते थे जो आप लोगों को बताया गया है, जिन्होंने नामदान ले लिया है। तो जब वे लोग यह साधना करते थे तब खुशहाली थी, सम्पन्नता थी, कोई चिंता-फिक्र नहीं थी क्योंकि सबको उस प्रभु पर विश्वास हो जाता था।

जो जानवरों को मारता है, काटता है, लाता है, पकाता है, खिलाता है, खाता है, सबको पाप लगता है और पाप की सजा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मांस, मछली और अण्डा, बुद्धि को खराब कर देते हैं, बीमारियां पैदा कर देते हैं। ये खून को बेमेल कर देते हैं तो फिर बीमारियां साथ नहीं छोड़ती हैं। इनको खाने से कर्म भी खराब हो जाते हैं क्योंकि इससे जीव की हत्या होती है। जो जानवरों को मारता है, काटता है, लाता है, पकाता है, खिलाता है, खाता है सबको पाप लगता है और पाप की सजा मिलती है।

इसीलिए लोगों की बीमारियां ठीक नहीं हो रही हैं। लोग शरीर और मन चित्त बुद्धि से स्वस्थ नहीं हो रहे हैं क्योंकि कर्म रोग ऐसे नहीं जाते हैं, लेकिन सतगुरु द्वारा बताए गए उपाय को विश्वास के साथ करने से कर्म भी कट जाते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं, विदेश से आने वाली रंगदारी और धमकी भरी कॉलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि जिले में 'अ...
Continue Reading

नारनौल | मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने किया शहर का निरीक्षण | 30 जून तक सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | मानसून के आगमन से पहले शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को नारनौल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज,...
Continue Reading

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending