ज़िला
नारनौल | विधायक ओमप्रकाश यादव ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ : 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को खुराक दिलाने की अपील
नारनौल। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिला स्तर पर सामान्य अस्पताल परिसर में राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।
विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में देश में इस बीमारी का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना बेहद आवश्यक है, ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत बना रहे और कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी का शिकार न हो।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डा. अशोक कुमार।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलियो वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए बार-बार दवा पिलाना आवश्यक है। यदि किसी बच्चे ने पहले भी पोलियो की खुराक ली है, तब भी उसे अभियान के दौरान दोबारा दवा अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चे के छूट जाने से सुरक्षा चक्र कमजोर पड़ सकता है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. दिनेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रामपुरा में भी बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि देश को इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।
नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल
नारनौल | भीषण गर्मी में नवयुवक मंडल ने बांटी आइसक्रीम : दिया सेवा और मानवता का संदेश
नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
निजामपुर4 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान