निजामपुर | कृषि सहकारी समिति की बैठक में किसानों को योजनाओं की जानकारी : समय पर रिकवरी और समिति को मजबूत बनाने पर जोर

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर कृषि सहकारी समिति की बैठक में किसानों को संबोधित करते समिति के पदाधिकारी।
निजामपुर कृषि सहकारी समिति की बैठक में किसानों को संबोधित करते समिति के पदाधिकारी।

निजामपुर | दी निजामपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, निजामपुर में सोमवार को समिति के प्रधान कृष्ण यादव व नोडल अधिकारी राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बहुउद्देशीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

समिति के प्रबंधक जयसिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए सहकारी समिति की कार्यप्रणाली, किसानों के हित में संचालित सेवाओं तथा रिकवरी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विक्रेताओं एवं संबंधित सदस्यों से समय पर रिकवरी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि समिति की आर्थिक मजबूती से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित किसानों और सदस्यों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे तथा सहकारी समिति को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर समिति के उपप्रधान बलदेव सिंह, सदस्य कमल सिंह छिलरो, नारायण सिंह, रोशन, नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, जय सिंह घाटाशेर सतबीर पवेरा सतीश धानोता अशोक तलोट अभय सिंह गावड़ी जाट जयमल सरपंच सहित समिति के अनेक सदस्य एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | हर घर झंडा, हर घर चाबी अभियान के तहत जजपा का जनसंपर्क : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर में 'हर घर झंडा, हर घर चाबी' अभियान के दौरान जनसंपर्क करते जजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
निजामपुर में 'हर घर झंडा, हर घर चाबी' अभियान के दौरान जनसंपर्क करते जजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
निजामपुर | जननायक जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान ‘हर घर झंडा, हर घर चाबी’ के तहत सोमवार को नांगल चौधरी हल्के के गांव निजामपुर, नापला और नारेहड़ी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व हल्का प्रधान प्रमोद तांखर, हल्का प्रभारी विनोद ...
Continue Reading

निजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से सांस्कृतिक अहीरवाल द्वारा रविवार को निजामपुर स्थित सेलिब्रेशन गार्डन में पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहीरवाल क्षेत्र में सर्वाधिक पीपल एवं बरगद ...
Continue Reading

निजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार

|
निजामपुर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में विकसित हो रहा इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब (IMLH) एक बार फिर चर्चा में है। परियोजना के तहत रेल प्लेटफॉर्म का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर न...
Continue Reading
Advertisement

Trending