ज़िला
निजामपुर | कृषि सहकारी समिति की बैठक में किसानों को योजनाओं की जानकारी : समय पर रिकवरी और समिति को मजबूत बनाने पर जोर
निजामपुर | दी निजामपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, निजामपुर में सोमवार को समिति के प्रधान कृष्ण यादव व नोडल अधिकारी राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बहुउद्देशीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
समिति के प्रबंधक जयसिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए सहकारी समिति की कार्यप्रणाली, किसानों के हित में संचालित सेवाओं तथा रिकवरी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विक्रेताओं एवं संबंधित सदस्यों से समय पर रिकवरी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि समिति की आर्थिक मजबूती से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित किसानों और सदस्यों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे तथा सहकारी समिति को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर समिति के उपप्रधान बलदेव सिंह, सदस्य कमल सिंह छिलरो, नारायण सिंह, रोशन, नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, जय सिंह घाटाशेर सतबीर पवेरा सतीश धानोता अशोक तलोट अभय सिंह गावड़ी जाट जयमल सरपंच सहित समिति के अनेक सदस्य एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
निजामपुर | हर घर झंडा, हर घर चाबी अभियान के तहत जजपा का जनसंपर्क : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
निजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
निजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था