यमुनानगर | पीओ स्टाफ की बड़ी कार्रवाई : न्यायालय से घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार | भेजा गया न्यायिक हिरासत में

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर, रजत व महिला मुख्य सिपाही सरस्वती को शामिल किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से एक भगोड़े आरोपी सरस्वती कॉलोनी जगाधरी निवासी विजेंद्र पुत्र ज्ञानचंद को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी विजेंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निव...
Continue Reading

रेवाड़ी | पौधारोपण के साथ मना कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन : जिला प्रमुख मनोज यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रमुख मनोज यादव एवं जिला परिषद रेवाड़ी के सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ...
Continue Reading

यमुनानगर। पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी : दो आरोपी गिरफ्तार | एक पुलिस रिमांड पर

राजीव मेहता
|
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने छछरौली स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending