रेवाड़ी | पौधारोपण के साथ मना कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन : जिला प्रमुख मनोज यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।

रेवाड़ी | हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रमुख मनोज यादव एवं जिला परिषद रेवाड़ी के सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज यादव और समाजसेवी अनिल रायपुर ने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया तथा पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख नीलम अनिल रायपुर, जिला परिषद सदस्य निरंजन लाल पटवारी, लक्ष्मी देवी, मीनाक्षी देवी, सुनीता देवी, सरोज मेहरा, शारदा यादव, मीना देवी, सरिता यादव, रेखा भाड़ावास, नीरज कुमार एवं जयसिंह प्रजापत सहित सरपंच अशोक कुमार, सरपंच संजय यादव, सरपंच रामकरण बवाना, फूल सिंह मास्टर, देवेंद्र, घासीराम, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, सुनील यादव, नीरज मुकदम, हिमांशु, कार्तिक, दीपक, राजीव यादव, सुनील हरजीपुर, नीरज लाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आरती सिंह राव के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉल...
Continue Reading

रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निव...
Continue Reading

यमुनानगर। पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी : दो आरोपी गिरफ्तार | एक पुलिस रिमांड पर

राजीव मेहता
|
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने छछरौली स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending