यमुनानगर। नशा मुक्त हरियाणा का संदेश : 26 जुलाई को यमुनानगर में होगी 10 किलोमीटर दौड़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26 जुलाई को यमुनानगर में 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौड़ का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त प्रीति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल और वेबसाइट शीघ्र तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि यमुनानगर यमुना नदी के किनारे स्थित जिला है और इस आयोजन के माध्यम से पूरे प्रदेश में नशा मुक्त हरियाणा का मजबूत संदेश जाएगा।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी सुमन भाटिया, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत कलावड़, खंड सरस्वती नगर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका ने पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए सुशील कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी श्याम लाल शर्मा तथा ग्राम पंचायत कलावड़ के सरपंच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना के उद्देश्यों और इसके तहत मिलने वाले रोजगार एवं आजीविका संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिन्द्र कटारिया ने स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया, जबकि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी, मिशन स्टाफ तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। एटीएम लूट का फरार आरोपी नूंह में छिपा बैठा था : आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

बबीता वर्मा
|
नूंह। आंध्र प्रदेश में एटीएम काटकर लाखों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी नूंह जिले में छिपकर रह रहा था। उसकी तलाश में जुटी आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव मूण्डता में दबिश देकर आरोपी को गिरफ...
Continue Reading

यमुनानगर | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान : 45 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा | 14 जुलाई तक घर-घर सर्वे करेंगे 979 बीएलओ

राजीव मेहता
|
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर | भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के अभियान के तहत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त...
Continue Reading

रेवाड़ी। सुंदरोज में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल : मारपीट का वीडियो वायरल | दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरू

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। जिले के सुंदरोज गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्त...
Continue Reading
Advertisement

Trending