रेवाड़ी। सुंदरोज में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल : मारपीट का वीडियो वायरल | दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरू

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी। जिले के सुंदरोज गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक कृष्ण शर्मा ने आरोप लगाया कि ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष पंकज और उनके साथ आए लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दूसरी ओर ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष पंकज ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवाद की शुरुआत घायल युवक की ओर से हुई थी। उनके अनुसार घायल युवक ने पहले उनकी भाभी पर हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनका कहना है कि मामले को एकतरफा तरीके से पेश किया जा रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट तथा वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। एटीएम लूट का फरार आरोपी नूंह में छिपा बैठा था : आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

बबीता वर्मा
|
नूंह। आंध्र प्रदेश में एटीएम काटकर लाखों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी नूंह जिले में छिपकर रह रहा था। उसकी तलाश में जुटी आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव मूण्डता में दबिश देकर आरोपी को गिरफ...
Continue Reading

यमुनानगर | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान : 45 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा | 14 जुलाई तक घर-घर सर्वे करेंगे 979 बीएलओ

राजीव मेहता
|
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर | भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के अभियान के तहत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त...
Continue Reading

चंडीगढ़ । 5 जुलाई को चैनत गांव पहुंचेंगे अभय चौटाला : पानी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा | एसवाईएल और कथित घोटालों की जांच की उठाई मांग

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला।
चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला।
चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इनेलो पार्टी हर साल 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को मनाते हैं। इसके लिए 5 जुलाई को 2 बजे हिसार में राष्ट्रीय और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending