यमुनानगर। हाईवे पर साधु बनकर स्नैचिंग : दो और आरोपी गिरफ्तार | पानी मांगने के बहाने बनाते थे शिकार

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।

यमुनानगर। हाईवे पर साधु का भेष धारण कर पानी मांगने के बहाने राहगीरों से स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इसी मामले में मुख्य आरोपी अमीरचंद को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में स्पेशल स्टाफ की टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में टीम ने मामले में फरार चल रहे राहुल और कुलदीप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

स्पेशल स्टाफ प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी अमीरचंद निवासी डेहा बस्ती, दढ़वा माजरी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह साधु का भेष बनाकर हाईवे पर खड़ा हो जाता था। राहगीरों से पानी मांगने के बहाने वाहन रुकवाकर वह स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। वारदात के तुरंत बाद उसके साथी राहुल और कुलदीप पहले से बाइक लेकर तैयार रहते थे और अमीरचंद को मौके से फरार करा देते थे।

पुलिस ने खुलासे के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने जिले या आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर में वकीलों की बिल्डिंग के पांचवें तल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग चैंबर नंबर 552 में लगी, जिससे कुछ ही देर में पूरे चैंबर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉ...
Continue Reading

फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉल...
Continue Reading

रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निव...
Continue Reading
Advertisement

Trending