ज़िला
फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर में वकीलों की बिल्डिंग के पांचवें तल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग चैंबर नंबर 552 में लगी, जिससे कुछ ही देर में पूरे चैंबर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बिजली की तारों के पास रखी कागजी फाइलों में सबसे पहले आग लगी। वहां मौजूद बड़ी संख्या में कानूनी दस्तावेज, किताबें और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते लपटें खिड़की तक पहुंच गईं और एसी में धमाका होने से आग और अधिक भड़क गई। आग की लपटें बिल्डिंग के बाहर तक दिखाई देने लगीं, जबकि घना धुआं चौथी मंजिल तक फैल गया। इससे भवन में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के चैंबरों में मौजूद अधिवक्ताओं ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कागजी रिकॉर्ड और अन्य सामान अधिक होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-15 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, आग में चैंबर का फर्नीचर, कागजी रिकॉर्ड, कानून की किताबें और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस समय चैंबर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। इसलिए इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पूरी बिल्डिंग धुएं से भरी हुई थी। उनके अनुसार आग चैंबर नंबर 552 में लगी, जहां अधिवक्ता चंद्र कौशिक बैठते हैं। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि वकीलों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।
वहीं, सेक्टर-12 सेंट्रल थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | पौधारोपण के साथ मना कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन : जिला प्रमुख मनोज यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नारनौल2 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण