ज़िला
फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद | संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉलोनी, बंटी निवासी दुर्गा कॉलोनी, सरूरपुर तथा तरन सिंह और कर्ण निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। अभिषेक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी संजय कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग होकर जीवन नगर निवासी अभिषेक के साथ रह रही है। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। 30 जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक अपने साथी करण उर्फ करला, बंटी तथा अन्य 10–15 युवकों के साथ शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचा और परिवार को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगा। शोर सुनकर उसका छोटा भाई सूरज बाहर आया, तो अभिषेक ने चाकू से सूरज के पेट पर वार कर दिया। वहीं अन्य आरोपितों ने मारपीट की। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता की बहन पिछले कुछ समय से अभिषेक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी के चलते 30 जून को अभिषेक अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, जहां पर उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की थी।
फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका
रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | पौधारोपण के साथ मना कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन : जिला प्रमुख मनोज यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नारनौल2 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण