ज़िला
अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे न्याय के लिए लामबंद हो गए हैं।पंचकूला पुलिस भर्ती युवक की मौत
समय पर इलाज न मिलने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि मौत का मुख्य कारण फिजिकल टेस्ट के दौरान समय पर उचित चिकित्सकीय सुविधा का न मिल पाना है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों का मानना है कि यदि मौके पर बेहतर मेडिकल सुविधाएं होतीं, तो कपिल की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने भरी हुंकार, संघर्ष का किया ऐलान
कपिल को न्याय दिलाने के लिए गांव सैदपुर में सरपंच विकास यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कपिल के परिवार को उचित मुआवजा और उनकी विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए, ताकि परिवार को आर्थिक संकट से बचाया जा सके।
सरपंच विकास यादव ने स्पष्ट किया कि कपिल की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर आज रविवार शाम को मंडी अटेली की पुरानी मंडी से झंडा चौक तक एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके साथ ही एक संघर्ष कमेटी का गठन किया गया है, जो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेगी और आंदोलन को गति देगी।
फिलहाल, पूरे गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सरकार के सख्त रवैये की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक कपिल को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
अटेली। गणियार की दीपिका ने मीरपुर यूनिवर्सिटी में हासिल की दूसरी रैंक : राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर
अटेली | कपिल की मौत को कांग्रेस नेता ने बताया सिस्टम की लापरवाही : महेंद्र सिंह राता ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल5 hours agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार