नारनौल। रक्तवीर प्रदीप सैनी ने बुजुर्ग मरीज के लिए किया रक्तदान : एबी पॉजिटिव रक्त की कमी के बीच मानवता की मिसाल | नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप की तत्पर पहल

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
सिविल अस्पताल नारनौल में रक्तदान करते प्रदीप सैनी।
सिविल अस्पताल नारनौल में रक्तदान करते प्रदीप सैनी।

नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप, नारनौल की आपातकालीन रक्त सेवा के तहत एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। सिविल अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज के लिए एबी पॉजिटिव (AB+) रक्त की तत्काल आवश्यकता होने पर संस्था के रक्तवीर प्रदीप सैनी ने अपना निजी रक्तदान कर मरीज की मदद की।

संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया कि उन्हें एक परिजन का फोन आया, जिसमें बताया गया कि पीलिया से पीड़ित एक बुजुर्ग मरीज के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। सरकारी अस्पताल सहित अन्य ब्लड बैंकों में भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पाया था। ऐसे में प्रवीण अन्ना द्वारा संस्था का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया और सहयोग की उम्मीद जताई गई।

मनीष गोगिया ने बताया कि सूचना मिलते ही संस्था के कई रक्तदाताओं से संपर्क किया गया। कुछ साथी शहर से बाहर होने के कारण नहीं पहुंच सके, लेकिन प्रदीप सैनी ने अपना काम छोड़कर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया।

संस्था ने प्रदीप सैनी के इस निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया।

संस्था ने आमजन से भी अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं की आवाज़ होगी बुलंद : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार की गारंटी पर जोर-राव नरेंद्र सिंह

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में ने...
Continue Reading

नारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार

रामचन्द्र सैनी
|
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सैनी सभा में महासचिव पद को लेकर चल रही स्थिति का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। 24 मई को हुए चुनाव में महज एक वोट से पराजित हुईं रेणु दहिया को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से कार्यकारी महासचिव नियुक्त कर दिया। यह निर्णय...
Continue Reading

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending