अटेली | कपिल की मौत को कांग्रेस नेता ने बताया सिस्टम की लापरवाही : महेंद्र सिंह राता ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।

अटेली। गांव सैदपुर निवासी कपिल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने इस घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए इसे व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

महेंद्र सिंह राता ने कहा कि इसी माह 1 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान कपिल दूसरे राउंड की दौड़ के समय अचानक गिर पड़ा था। उनका आरोप है कि मौके पर पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जो एक गंभीर चूक है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महेंद्र सिंह राता ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों और सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की कमी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

हालांकि, घटना के संबंध में प्रशासन या संबंधित भर्ती एजेंसी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घट...
Continue Reading

अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
अटेली। गांव बिहाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्कूल के हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को दोप...
Continue Reading

अटेली | राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का विश्वविद्यालय में शानदार प्रदर्शन : बीए में मोहिनी बनी यूनिवर्सिटी टॉपर | दो छात्राओं ने IIT JAM भी किया पास

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रवीण यादव की अध्यक्षता में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया । महाविद्यालय रजिस्ट्रार तेजप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उनकी छात्राओं ने यूनिवर्सिटी स्तर पर अपनी धाक जमाई ह...
Continue Reading
Advertisement

Trending