अटेली। गणियार की दीपिका ने मीरपुर यूनिवर्सिटी में हासिल की दूसरी रैंक : राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
दीपिका
दीपिका

अटेली। गांव गणियार की होनहार छात्रा दीपिका ने छठे सेमेस्टर की परीक्षा में मीरपुर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र और राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

दीपिका ने इससे पहले भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने प्रथम सेमेस्टर में विश्वविद्यालय में छठी रैंक, बीए चौथे सेमेस्टर में प्रथम स्थान, पांचवें सेमेस्टर में फिर से छठी रैंक तथा अब छठे सेमेस्टर में दूसरी रैंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

अपनी सफलता पर दीपिका ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और महाविद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी लक्ष्य को कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच के साथ हासिल करने का प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दीपिका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है और यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घट...
Continue Reading

अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
अटेली। गांव बिहाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्कूल के हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को दोप...
Continue Reading

अटेली | कपिल की मौत को कांग्रेस नेता ने बताया सिस्टम की लापरवाही : महेंद्र सिंह राता ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जितेंद्र सोलंकी
|
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
अटेली। गांव सैदपुर निवासी कपिल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने इस घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए इसे व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया...
Continue Reading
Advertisement

Trending