नारनौल वाहन चेकिंग अभियान: बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई, 450 से ज्यादा वाहन जांचे, 46 पकड़े गए

रिपोर्टर:
|
नारनौल में पुलिस का विशेष अभियान, 46 बिना नंबर प्लेट वाहन पकड़े
नारनौल में पुलिस का विशेष अभियान, 46 बिना नंबर प्लेट वाहन पकड़े

पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े निर्देशों पर जिला पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जिलेभर में विशेष नाकाबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

नारनौल वाहन चेकिंग अभियान

नारनौल वाहन चेकिंग अभियान

इस अभियान का उद्देश्य बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखना था। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों की टीमों ने मुख्य मार्गों और चौराहों पर नाके लगाकर सघन जांच की।

दो घंटे तक चले इस विशेष अभियान में 450 से अधिक वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान 46 वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चलते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के औचक नाकाबंदी और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अधिवक्ता परिषद ने मनीष वशिष्ठ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : जिला अध्यक्ष के साथ बने फरीदाबाद विभाग प्रमुख | वकीलों में खुशी की लहर

हरविन्द्र यादव
|
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
नारनौल | अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को संघठन ने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा है। अब मनीष वशिष्ठ एडवोकेट जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष के साथ साथ फरीदाबाद विभाग के विभाग प्रमुख भी होंगे। फरीदाबाद विभाग में फरीदाबाद जिला व पलव...
Continue Reading

नारनौल | युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील : 82 वर्षीय इमरती देवी बनीं प्रेरणा | सेवा भाव का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल | निज़ामपुर रोड स्थित बाल भवन के पास नौ तपे के अवसर पर पहले ही दिन स्थानीय युवाओं ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई। कार्यक्रम की सबसे प्रेरक और रोचक बात यह रही कि इस सेवा में 82 वर्षीय इमरती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। उनकी सक्रिय भागीद...
Continue Reading

नारनौल। छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक : दुर्गा शक्ति टीम ने बताए कानूनी अधिकार | गुड टच-बैड टच पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
नारनौल। स्थानीय पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों के प्रति सशक्त करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व और संचालन दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज निरीक्षक मीन...
Continue Reading
Advertisement

Trending