यमुनानगर में नशा तस्करी पर बड़ा वार: क्राइम ब्रांच-1 ने मुख्य सप्लायर को दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: GZN डेस्क
| यमुनानगर
यमुनानगर में स्मैक तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
यमुनानगर में स्मैक तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हरियाणा के यमुनानगर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा-1 की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराध शाखा-1 के प्रभारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले गुप्त सूचना के आधार पर पांजूपुर नहर पुल के पास कार्रवाई करते हुए शादीपुर निवासी इल्ताफ को 16 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ सहारनपुर जिले के गांव दुम्झेडा निवासी मुनशेद से खरीदकर लाया था।

इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई और मुख्य सप्लायर मुनशेद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गुरुग्राम में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इल...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने प्रजापति चौक के पास लावारिस हालत में घूम रही 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के...
Continue Reading

नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी

बबीता वर्मा
|
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
नूंह। करीब 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा एक उद्घोषित आरोपी आखिरकार नूंह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने वर्ष 2009 के चर्चित गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending