रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।

रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने प्रजापति चौक के पास लावारिस हालत में घूम रही 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया की गत 6 जून को शाम के समय ERV 580 को प्रजापति चौक रेवाड़ी के पास एक 6 साल की बच्ची के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ERV 580 ने बच्ची को बरामद कर बच्ची से उसके परिवार के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाई।

बच्ची को थाना शहर रेवाड़ी लाया गया और आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। पता चला कि बच्ची रामगढ़ रोड पर नए बस स्टैंड के पीछे एक किराये के मकान में रहने वाली है।

जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो बच्ची के पिता डालचंद ने बताया की शाम के समय उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी उन्होंने अपने तोर पर काफी तलाश की थी। जो बच्ची के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गुरुग्राम में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इल...
Continue Reading

नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी

बबीता वर्मा
|
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
नूंह। करीब 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा एक उद्घोषित आरोपी आखिरकार नूंह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने वर्ष 2009 के चर्चित गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। ...
Continue Reading

नूंह | सस्ते iPhone और घर बैठे नौकरी का झांसा : सोशल मीडिया ठगी में आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
नूंह। सोशल मीडिया पर सस्ते iPhone बेचने और घर बैठे रोजगार दिलाने का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान तारीफ पुत्र हसन मोहम्मद निवासी गांव सुखपुरी, थाना नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई है...
Continue Reading
Advertisement

Trending