नांगल चौधरी। ढाणी ठाकरान में मां-बेटी की संदिग्ध मौत से सनसनी : पति पर हत्या के आरोप | जांच के बाद होगा खुलासा | पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढाणी ठाकरान में मां और बेटी की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान बाला के रूप में हुई है, जो मैना की मां बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार महिला के पति अशोक (48 वर्ष) पर दोनों की हत्या करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दिन के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात के समय मां और बेटी की मौत की खबर सामने आई। हालांकि घटना किस समय हुई और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

घटना की सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है और हर कोई मामले की वास्तविकता जानने का इंतजार कर रहा है।

इस मामले में जब नांगल थाना इंचार्ज एसआई हरीश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि, अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची

रामपाल फ़ौजी
|
गोमुख से सोमनाथ तक गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते शिवभक्त।
गोमुख से सोमनाथ तक गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते शिवभक्त।
नांगल चौधरी। उत्तराखंड के पवित्र गोमुख धाम से गंगाजल लेकर गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग तक पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को हरियाणा के नांगल चौधरी पहुंचा। देश की सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपरा और शिवभक्ति का संदेश लेकर चल रही...
Continue Reading

नांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | सरस्वती पब्लिक स्कूल भोजावास में चल रहे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में सोमवार को स्पर्श हॉस्पिटल नारनौल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव ने विशेष रूप से पहुंचकर शिविर में भाग ले रही...
Continue Reading

नांगल चौधरी | कथित वायरल ऑडियो से मचा बवाल : शिकायतकर्ता ने पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप | पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल | जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी। क्षेत्र में एक कथित वायरल ऑडियो और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता राकेश ने आरोप लगाया है कि वह एक परिचित परिवार की समस्या को लेकर पूर्व विधायक मूलाराम से मिलने उनके फार्म हाउस पर गया था, लेकिन व...
Continue Reading
Advertisement

Trending