ज़िला
नांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
नांगल चौधरी | सरस्वती पब्लिक स्कूल भोजावास में चल रहे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में सोमवार को स्पर्श हॉस्पिटल नारनौल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव ने विशेष रूप से पहुंचकर शिविर में भाग ले रही बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मरक्षा और नैतिक मूल्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा डॉ. स्वाति यादव का मंच पर मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके आगमन पर हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों और प्रशिक्षुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि बेटियों के बीच उनका मार्गदर्शन शिविर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।

वीरांगना शिविर में छात्राओं को स्वास्थ्य और आत्मरक्षा संबंधी जानकारी देतीं डॉ. स्वाति यादव।
अपने संबोधन में डॉ. स्वाति यादव ने कहा कि प्रत्येक बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, लेकिन इसे अपनी दिनचर्या और भविष्य पर हावी न होने दें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के बहकावे में आने से बचें तथा अपने लक्ष्य, पढ़ाई और परिवार को प्राथमिकता दें।
डॉ. स्वाति यादव ने बेटियों को आत्मरक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय में हर लड़की का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को एक अच्छी राह पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा जीवन में सही निर्णय लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन मोबाइल से नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा, मजबूत चरित्र और सही मार्गदर्शन से बनता है।
उनके प्रेरणादायक विचारों को सुनकर शिविर में मौजूद बालिकाओं ने भी अपने जीवन में इन बातों को अपनाने का संकल्प लिया।
नांगल चौधरी | कथित वायरल ऑडियो से मचा बवाल : शिकायतकर्ता ने पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप | पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल | जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
नांगल चौधरी। रोहताश जांगड़ा के चेयरमैन बनने पर जांगिड़ समाज में खुशी की लहर : लड्डू बांटकर मनाया जश्न
नांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
सतनाली5 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी22 hours agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित