पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 साल से फरार भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

रिपोर्टर: GZN डेस्क
| पलवल
पलवल मेंं 18 साल से फरार गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
पलवल मेंं 18 साल से फरार गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के पलवल जिले में बहीन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 साल से फरार चल रहे एक भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत द्वारा पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोट गांव निवासी इस्लाम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बहीन थाना में वर्ष 2008, 2020, 2021 और 2023 में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हथीन थाना में वर्ष 2000 और सोहना थाना में वर्ष 2010 में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। इस मामले में पहले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा सके और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी हासिल हो सके।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि भगोड़ा घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई को पलवल पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबीता वर्मा
|
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्र...
Continue Reading

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading
Advertisement

Trending