फतेहाबाद | व्यापारी पर हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार : राइस ट्रेडिंग घोटाले की शिकायत से थी रंजिश | लाठी-डंडों से किए वार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
रतिया पुलिस की गिरफ्तार में व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी।
रतिया पुलिस की गिरफ्तार में व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी।

फतेहाबाद | रतिया पुलिस ने एक व्यापारी पर हुए हमले के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतिया की डैजी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार और शुभम कुमार पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल टाउन रतिया निवासी राइस ट्रेडिंग व्यापारी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। संजीव कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने राइस शैलरों में हुए करोड़ों रुपए के घपले उजागर करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (DFC) फतेहाबाद को शिकायतें दी थी।

इसी रंजिश के चलते 10 मई 2026 को जब संजीव कुमार अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे, तो चार अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनके दोनों मोबाइल फोन भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित के बयान और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर थाना शहर रतिया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 126(2), 324(4), 351(3) व 61(2) के तहत मुकदमा नंबर 115/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के बाद इस षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक गाड़ी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending