फतेहाबाद | 9वें दिन भी जारी फायर कर्मियों की हड़ताल : सरकार की बेरुखी पर बढ़ा आक्रोश | समर्थन में उतरे कर्मचारी संगठन | आगजनी के बीच बढ़ा खतरा

रिपोर्टर:
|
दमकल केन्द्र पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते अग्निशमन कर्मचारी।
दमकल केन्द्र पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते अग्निशमन कर्मचारी।

अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर प्रदेशभर के अग्निशमन कर्मियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फतेहाबाद के अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वीरवार को 9वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान विनोद खिचड़ ने की, जबकि मंच का संचालन अग्निशमन कर्मचारी संघ के राज्य सचिव सतबीर सहारण द्वारा किया गया।

फायर कर्मचारियों के इस आंदोलन को अब अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश तुषामड़ और जिला प्रधान विजय ढाका ने पहुंचकर समर्थन जताया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार फायर कर्मियों की मांगें नहीं मानती, उनका संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।

ब्लॉक प्रधान विनोद खिचड़ व राज्य सचिव सतबीर सहारण ने बताया कि कर्मचारियों की नाराजगी का बड़ा कारण फरीदाबाद में हुआ हालिया अग्निकांड है, जिसमें ड्यूटी के दौरान दो फायर कर्मियों की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक मृतक कर्मियों को शहीद का दर्जा नहीं दिया और न ही उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है।

यह हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब प्रदेश में गेहूं की कटाई का सीजन चरम पर है। बढ़ते तापमान और सूखी फसल के कारण आगजनी की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। ऐसे संवेदनशील समय में फायर ब्रिगेड का ठप होना किसी बड़ी त्रासदी को निमंत्रण देने जैसा है।

अग्निशमन कर्मचारी संघ के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है, जबकि हालात पहले ही गंभीर बने हुए हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending