महेंद्रगढ़ | शोधार्थियों के लिए 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स शुरू : हकेवि में हुआ शुभारंभ | 14 से 23 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
सामाजिक विज्ञान शोधार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण विचार
सामाजिक विज्ञान शोधार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण विचार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के प्रायोजन से सामाजिक विज्ञान के स्नातकोत्तर, पीएचडी एवं पोस्ट-डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए दस दिवसीय ‘रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स’ का शुभारंभ किया गया। यह पाठ्यक्रम 14 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विकास चौधरी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अपने संबोधन में शोध में सुदृढ़ पद्धति, प्रामाणिकता और आधुनिक उपकरणों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई डेटा विश्लेषण में सहायक हो सकता है, लेकिन शोध की गुणवत्ता मानव की मौलिक सोच और विश्लेषण क्षमता पर निर्भर करती है।

उन्होंने शोधार्थियों को डिजिटल डेटा के बीच से सार्थक निष्कर्ष निकालने की क्षमता विकसित करने और सूचना व भ्रम के बीच अंतर समझने की आवश्यकता बताई। साथ ही सह-अध्ययन, बौद्धिक जिज्ञासा और अंतःविषय दृष्टिकोण को एक सफल शोधकर्ता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी व शिक्षकगण

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी व शिक्षकगण

विशिष्ट अतिथि प्रो. विकास चौधरी ने अपने वक्तव्य में मात्रात्मक और गुणात्मक शोध पद्धतियों के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में शोध रूपरेखा, डेटा विश्लेषण, अकादमिक लेखन और प्रकाशन प्रक्रिया जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता तंवर ने शोध में तकनीकी प्रगति और एआई की भूमिका को रेखांकित करते हुए शोध प्रश्नों के स्पष्ट निर्धारण पर बल दिया। वहीं प्रो. रंजन अनेजा ने सांख्यिकीय तथ्यों की गलत व्याख्या के उदाहरण देते हुए सहसंबंध को सही ढंग से समझने की आवश्यकता बताई।

अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार ने कहा कि शोध एक तकनीकी प्रक्रिया के साथ-साथ एक परिवर्तनकारी यात्रा भी है, जिसके लिए समर्पण और निरंतर सीखना आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रो. अजय पाल सिंह, प्रो. सुमन, प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा, डॉ. अनुराग बी. सिंह, डॉ. रश्मि, डॉ. रेनू और डॉ. भूषण सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे। विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रभावी बना।

यह दस दिवसीय पाठ्यक्रम शोधार्थियों की शोध क्षमता, पद्धतिगत समझ और अकादमिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी

Array
|
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज

Array
|
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमि...
Continue Reading
Advertisement

Trending