फतेहाबाद | नगरपालिका कर्मचारियों ने फूंका बिगुल : सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैंकड़ों कर्मी | काम बंद कर जताया विरोध | आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

शहर में प्रदर्शन करते नगरपरिषद व फायर कर्मचारी।
शहर में प्रदर्शन करते नगरपरिषद व फायर कर्मचारी।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर और सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।

गुरुवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, हाजिरी लगवाई और उसके तुरंत बाद तीन घंटे के लिए काम बंद कर दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों के बाहर एकत्रित होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नगरपरिषद अधिकारी को आंदोलन का नोटिस भी सौंपा गया।

अधिकारी को आंदोलन का नोटिस देते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

अधिकारी को आंदोलन का नोटिस देते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

नगरपरिषद कर्मचारियों ने पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित सफाई और कार्यालय कर्मियों ने शहर की मुख्य सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रही है।

संघ के जिला प्रधान व राज्य प्रेस सचिव विजय ढाका और इकाई प्रधान नरेश राणा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं, आज सरकार उन्हीं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अग्निशमन विभाग में वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय सरकार नई नीतियों में उलझा रही है। उन्होंने फायर कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल की राज्य कन्वेंशन में लिए गए निर्णयों के अनुसार अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यदि 1 मई तक सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो 2 मई को राज्य कमेटी की बैठक में हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।

आंदोलन के तहत आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई है। 20 और 21 अप्रैल को कर्मचारी फील्ड में काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। 24 और 25 अप्रैल को उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 27 और 28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल होगी, जबकि 1 और 2 मई को पूरे प्रदेश में दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

हरविन्द्र यादव
|
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने HPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार नारनौल में तैनात डीएसपी दिनेश कुमार यादव का तबादला कर उन्हें पुन्हाना भेजा गया है। आदेश में यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया ह...
Continue Reading

नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता

हरीसिंह
|
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
नारनौल | इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के बाद हरियाणा की जिला राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महेंद्रगढ़ सहित छह जिलों के जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कारणों से ‘होल्ड’ पर रखा गया है, जिसके बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज है, हालांकि किस...
Continue Reading

नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव

रामचन्द्र सैनी
|
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
महिला आरक्षण पर चल रहे राजनीतिक द्वंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर किया जा रहा प्रचार आम आदमी को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने इसके क़ानूनी पहलू पर स्थिति स्पष्ट करते हु...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: