महेंद्रगढ़ | बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर लूट : 1000 CCTV खंगालकर 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
पुलिस के द्वारा गिरफ़्तार दोनों आरोपी
पुलिस के द्वारा गिरफ़्तार दोनों आरोपी

महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग महिला से चाकू के बल पर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी, जिसके बाद सफलता हाथ लगी।

जानकारी के अनुसार घटना 16 और 17 मार्च की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे की है। गांव धोली निवासी कमलेश देवी अपने घर पर अकेली सो रही थीं। देर रात दरवाजे पर आहट सुनकर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, बाहर खड़े दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने महिला की आंखों पर हाथ रखकर गर्दन पर चाकू लगा दिया, जबकि दूसरे आरोपी ने जबरन गहने उतरवा लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। करीब 1000 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रूपेश निवासी आगरा और सौरव निवासी रसीदपुर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को निशानदेही के लिए गांव धोली लेकर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान आरोपियों ने वारदात की पूरी कहानी दोहराई। पीड़ित महिला ने आरोपियों को सामने देखकर राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

पीड़िता कमलेश देवी ने बताया कि “रात को अचानक दरवाजे पर आहट हुई, जैसे ही दरवाजा खोला तो दो युवक जबरन घर में घुस आए। एक ने चाकू गर्दन पर लगा दिया और दूसरे ने मेरे गहने उतरवा लिए। मैं काफी डर गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर राहत दी है।”

सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि “मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान लूटे गए सामान की बरामदगी और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।”

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending