चंडीगढ़ | CMO में बड़ा पावर शिफ्ट: 18 विभागों के साथ राजेश खुल्लर बने ‘सुपर अधिकारी’, जिम्मेदारियों का नया गणित लागू

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों के बीच विभागों का विस्तृत बंटवारा कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह कदम शासन में तेजी, जवाबदेही और बेहतर समन्वय लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राजेश खुल्लर के हाथों में सबसे ज्यादा ताकत

सेवानिवृत्त आईएएस राजेश खुल्लर को चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPSCM) के रूप में सबसे अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कुल 18 विभागों का जिम्मा दिया गया है, जो CMO में उनकी केंद्रीय भूमिका को दर्शाता है। इनमें गृह, वित्त, आबकारी एवं कराधान, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क, राजस्व, आपदा प्रबंधन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। साथ ही वे CMO के ओवरऑल इंचार्ज, कैबिनेट मामलों, विधायी कार्य और नीतिगत फैसलों की कमान भी संभालेंगे।

अरुण कुमार गुप्ता को क्रियान्वयन की कमान

प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता को 10 विभाग सौंपे गए हैं।इनमें सिविल एविएशन, पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति, खनन, PWD, सामाजिक न्याय, परिवहन और शहरी निकाय जैसे अहम विभाग शामिल हैं।

खास बात यह है कि उन्हें मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिससे योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर समीक्षा मजबूत होगी।

यशपाल यादव के जिम्मे ग्रामीण और विकास से जुड़े विभाग

डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी यशपाल यादव को 9 विभाग दिए गए हैं। इनमें पंचायती राज, विकास, श्रम, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, स्कूल शिक्षा, खेल, पर्यटन और विरासत शामिल हैं—यानी सीधे तौर पर आम जनता और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्र।

अजय कुमार को मॉनिटरिंग का बड़ा रोल

डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 अजय कुमार को सहकारिता, चुनाव, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास और सैनिक कल्याण जैसे विभाग सौंपे गए हैं। इसके अलावा उन्हें बजट घोषणाओं की मॉनिटरिंग, अधूरी परियोजनाओं की समीक्षा और विभागीय प्रदर्शन की निगरानी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अन्य अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी

ओएसडी राज नेहरा को उच्चतर शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता। विवेक कालिया को सीएम विंडो और जन सेवा।

सुधांशु गौतम को सरकारी आवास, सीएम राहत कोष, HRDF

राकेश संधू को शिकायत निवारण, सीएम विंडो-2।

नरेंद्र पाल मलिक को मुख्यमंत्री घोषणाएं

सरकार का दावा है कि इस नए कार्य विभाजन से विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, फैसलों में तेजी आएगी और खासतौर पर जन शिकायतों व घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सख्त निगरानी संभव हो सकेगी। CMO में यह फेरबदल सिर्फ विभागों का बंटवारा नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर जिम्मेदारियों का नया पावर स्ट्रक्चर है—जिसमें राजेश खुल्लर सबसे मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: