कनीना | CM फ्लाइंग का गैस एजेंसी पर छापा : 26 सिलेंडर कम मिले, रिकॉर्ड में बड़ी गड़बड़ी उजागर

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
|
कनीना में CM फ्लाइंग की टीम कार्रवाई करते हुए

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गांव भडफ (तहसील कनीना) स्थित जय गुरुदेव इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण कर कई अनियमितताओं का खुलासा किया है।

उप निरीक्षक सुरेंद्र (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी) के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कनीना के निरीक्षक विनोद कुमार तथा गुप्तचर इकाई नारनौल की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसी संचालक रजनी पत्नी नरेंद्र निवासी भडफ की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर के अनुसार 26 कमर्शियल गैस सिलेंडर कम पाए गए। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि गेट पास बुक में क्रम संख्या 512 से 526 तक प्रविष्टियां कटी हुई थीं, जिनमें घरेलू या कमर्शियल तथा भरे या खाली सिलेंडर का कोई उल्लेख नहीं किया गया था।

इसके साथ ही गैस एजेंसी द्वारा स्टॉक बोर्ड भी भरा हुआ नहीं पाया गया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना | उपमंडल के गांव चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस म...
Continue Reading

कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल

अनीता
|
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देते हुए कनीना निवासी एवं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत शिक्षाविद डॉ. कविता यादव ने अपनी पोती द्रुवी यादव के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस...
Continue Reading
Advertisement

Trending