रेवाड़ी | भाजपा में टिकट के लिए मारामारी : विधायक आवास पर दावेदारों की भीड़ | चेयरपर्सन के लिए 18 से अधिक चेहरे मैदान में | पार्टी स्तर पर होगा अंतिम फैसला

सुरेंद्र गौड़
|
रेवाड़ी

रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव
रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव के निवास पर टिकट मांगने वालों का तांता लगा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

विधायक लक्ष्मण यादव ने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट का निर्णय किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं बल्कि पार्टी के सामूहिक निर्णय से होता है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन पद के लिए अब तक करीब 18 से अधिक चेहरे सामने आ चुके हैं, जो कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए भी लगभग 150 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद ही तय किया जाएगा कि कमल का चुनाव चिन्ह किसे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमल का चिन्ह ही पार्टी का उम्मीदवार है और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

पिछले नगर परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि उस समय का निर्णय सही था या गलत, इस पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन यह जरूर है कि उस समय कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद भाजपा ने चेयरमैन का चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि इस बार हर वार्ड में कमल खिलेगा।

विधायक ने यह भी बताया कि टिकट के दावेदार न केवल उनके निवास पर पहुंच रहे हैं, बल्कि केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर भी समर्थन जुटाने के लिए जा रहे हैं।

विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किए जा रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सही मुद्दों का विरोध करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस हमेशा मुद्दों से भटकने की कोशिश करती है और एसआईआर जैसे मामलों पर भी बेवजह सवाल उठा रही है, जबकि उनके शासनकाल में कई बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: