ज़िला
सोनीपत | ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास नाइट क्लबों में छापेमारी : महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की कार्रवाई | 6 घंटे चला तलाशी अभियान |
सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित नाइट क्लबों में संदिग्ध गतिविधियों और नशे की शिकायतों के बाद हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। साधारण कपड़ों में टीम के साथ पहुंचकर उन्होंने करीब छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, जिससे कई अहम तथ्य सामने आए।
जानकारी के अनुसार महिला आयोग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे नाइट क्लबों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए चेयरपर्सन स्वयं मौके पर पहुंचीं और शाम से शुरू हुआ अभियान देर रात तक जारी रहा।
छापेमारी के दौरान टीम ने कई नाइट क्लबों की जांच की, लेकिन अधिकांश क्लब पहले से बंद मिले। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई की सूचना पहले ही लीक हो चुकी थी। कुछ स्थानों पर कर्मचारी अंदर लाइट बंद कर बैठे मिले, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि संचालकों ने पहले ही क्लब बंद रखने के निर्देश दे दिए थे।
सूचना लीक होने के कारण कई संचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। टीम ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया, जहां कुछ युवक-युवतियों को खुलेआम शराब पीते हुए पाया गया।
रेणु भाटिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले सूचना लीक होना बेहद गंभीर मामला है और इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही बिना किसी पूर्व सूचना के दोबारा छापेमारी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की
नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस