नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार : हरजिंद्र सिंह की 38.60 लाख की संपत्ति फ्रीज | 70 लाख से अधिक की संपत्ति पर शिकंजा

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आदतन नशा तस्कर हरजिंद्र सिंह उर्फ बिट्टू की नशा तस्करी से अर्जित 38 लाख 60 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है। एएसपी दिव्याशीं सिंगला की निगरानी में पुलिस ने आरोपी की वित्तीय जांच करते हुए उसकी संपत्तियों पर शिकंजा कसा।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हरजिंद्र सिंह लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय है और उसके खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। आरोपी को 2 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर है।

पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी की संपत्ति उसकी वैध आय से कहीं अधिक है और यह अवैध रूप से अर्जित की गई है। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2026 को संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए, जिन्हें 6 अप्रैल 2026 को सक्षम प्राधिकारी SAFEMA, नई दिल्ली द्वारा मंजूरी दी गई।

फतेहाबाद में नशा तस्कर की 70 लाख की संपत्ति फ्रीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहाबाद में नशा तस्कर की 70 लाख की संपत्ति फ्रीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फ्रीज की गई संपत्तियों में गांव खुनन स्थित पक्का मकान, एक आई-20 कार और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन संपत्तियों को अब बिना अनुमति न बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है।

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने कहा कि पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अब नशा तस्करों की केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्य तस्कर भी पुलिस की रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी जल्द इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending