ज़िला
फतेहाबाद से 46 महिलाएं संसद पहुंची : महिला आरक्षण बिल की बनेंगी साक्षी | दिल्ली रवाना हुआ महिलाओं का जत्था
फतेहाबाद जिले की 46 महिलाएं संसद की कार्यवाही देखने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुईं। यह महिलाएं भूना रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 5 बजे रवाना हुईं और दोपहर तक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचीं। इस दल का नेतृत्व जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़ कर रही हैं।
महिलाओं का यह समूह संसद भवन में जाकर महिला आरक्षण बिल से जुड़े ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा। बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से महिलाओं को संसद की कार्यवाही दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
फतेहाबाद जिले से चयनित 46 महिलाओं में 34 महिलाएं फतेहाबाद और 12 महिलाएं टोहाना क्षेत्र से शामिल हैं। टोहाना से भी महिलाओं का अलग जत्था दिल्ली पहुंचा। हरियाणा भवन में इन सभी के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया, जिसके बाद उन्हें संसद भवन ले जाया जाएगा।
इस दल में जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष सुमन बजाज, नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन, गुरप्रीत कौर सहित कई जनप्रतिनिधि और महिला कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से प्रोफेसर अमरजीत कौर, टीचर सिमरन कौर गिल सहित अन्य महिलाएं भी इस दल का हिस्सा हैं।
जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़ ने कहा कि महिलाओं के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। महिला आरक्षण बिल के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, जिससे आम महिलाओं को भी राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा।
गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल21 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता