फतेहाबाद। जाखल में पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा : पत्नी और दोस्त ने मिलकर गला दबाकर की हत्या | शव नहर में फेंका, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए
आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए

जिले के जाखल क्षेत्र में पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर उसके ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी पूजा और उसके साथी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव साधनवास निवासी 44 वर्षीय नसीब के रूप में हुई है।

डीएसपी जय भगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई रघुनाथ ने 3 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें नसीब के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की बात कही गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी और उसके दोस्त पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि नसीब अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता था।

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन नसीब शराब के नशे में घर पर था। इसी दौरान दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

डीएसपी के अनुसार, मृतक के परिवार में उसकी मां और तीन बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल।
हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल।
पंचकूला। हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से 23 और 14 इंस्पेक्टरों को विभिन्न जिलों तथा विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी तब...
Continue Reading

कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र। सोमवार दोपहर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण ट्रैक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तत्क...
Continue Reading

नूंह। हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता : प्रधान सिपाही बलवंत ने डॉ० अर्पित जैन एसपी नूंह को किया भेट ।

बबीता वर्मा
|
हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता की प्रति एसपी डॉ. अर्पित जैन को भेंट करते प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव।
हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता की प्रति एसपी डॉ. अर्पित जैन को भेंट करते प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव।
नूंह। हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना को शब्दों में पिरोते हुए पुलिस अधीक्षक नूंह के सुरक्षा कर्मी प्रधान सिपाही बलवंत ने पुलिस विभाग के सम्मान में कविता लिखी। इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जै...
Continue Reading
Advertisement

Trending