ज़िला
पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
पंचकूला। हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से 23 और 14 इंस्पेक्टरों को विभिन्न जिलों तथा विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर, नूंह, पंचकूला सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा अपराध जांच विभाग, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया, रेलवे पुलिस तथा भारतीय रिजर्व बटालियन जैसी इकाइयों में भी अधिकारियों को भेजा गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर।
पहले आदेश में 23 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें रमेश कुमार को गुरुग्राम से चरखी दादरी, देवेंद्र को गुरुग्राम से झज्जर, संतोष कुमार को गुरुग्राम से सिरसा, महाबीर को फरीदाबाद से हिसार तथा श्री भगवान को फरीदाबाद से यमुनानगर भेजा गया है। करनाल से नसीब सिंह को यमुनानगर, संदीप को कैथल और गौरव पूनिया को फरीदाबाद में नियुक्त किया गया है।
दूसरे आदेश में 14 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। अवतार सिंह को गुरुग्राम से चरखी दादरी, रवि कुमार को गुरुग्राम से सोनीपत, जसवंत सिंह और बलराज यादव को गुरुग्राम से झज्जर भेजा गया है। फरीदाबाद से दर्पण कुमार को कैथल तथा झज्जर से अजय मलिक और सोमबीर को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में यमुनानगर से रविकांत तथा कुरुक्षेत्र से बलजीत सिंह को पंचकूला में तैनाती मिली है। वहीं सोनीपत से धीरज कुमार को झज्जर, अजय धनखड़ को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो तथा पानीपत से विजय और फूल कुमार को गुरुग्राम भेजा गया है।
रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज
कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित
नूंह। हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता : प्रधान सिपाही बलवंत ने डॉ० अर्पित जैन एसपी नूंह को किया भेट ।
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची
-
नारनौल23 hours agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल