नांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
गोमुख से सोमनाथ तक गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते शिवभक्त।
गोमुख से सोमनाथ तक गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते शिवभक्त।

नांगल चौधरी। उत्तराखंड के पवित्र गोमुख धाम से गंगाजल लेकर गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग तक पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को हरियाणा के नांगल चौधरी पहुंचा। देश की सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपरा और शिवभक्ति का संदेश लेकर चल रही यह विशेष गंगाजल यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यात्रा में शामिल कनीना के युवा शिवभक्त ऋषिराज और दीपक ने बताया कि उन्होंने 11 मई को गोमुख धाम से गंगाजल लेकर अपनी पदयात्रा प्रारंभ की थी। उनका संकल्प है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुजरात स्थित विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।

गोमुख से सोमनाथ गंगाजल यात्रा

गोमुख से सोमनाथ गंगाजल यात्रा

श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार रात राजस्थान सीमा से सटे रायपुर स्थित एक फार्म हाउस पर विश्राम करेगा जहाँ शिव भगत गोपी रावत व सुबेसिंह गुर्जर द्वारा कावड़ियों की सेवा लिए के लिए भोजन पानी, फल व दूध की व्यवस्था की गई । इसके बाद मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होगी और राजस्थान के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरात की ओर प्रस्थान करेगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन कई किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों से गुजर रही यह पदयात्रा जहां एक ओर धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दे रही है। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक दौर में भी युवाओं द्वारा इतनी लंबी और कठिन पैदल यात्रा करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। गोमुख से सोमनाथ तक की यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, संकल्प, अनुशासन और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक बन गई है।

महाशिवरात्रि पर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में गंगाजल अर्पित करने के साथ ही इस ऐतिहासिक पदयात्रा का समापन होगा, जिसका उद्देश्य भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था के साथ-साथ समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | सरस्वती पब्लिक स्कूल भोजावास में चल रहे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में सोमवार को स्पर्श हॉस्पिटल नारनौल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव ने विशेष रूप से पहुंचकर शिविर में भाग ले रही...
Continue Reading

नांगल चौधरी | कथित वायरल ऑडियो से मचा बवाल : शिकायतकर्ता ने पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप | पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल | जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी। क्षेत्र में एक कथित वायरल ऑडियो और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता राकेश ने आरोप लगाया है कि वह एक परिचित परिवार की समस्या को लेकर पूर्व विधायक मूलाराम से मिलने उनके फार्म हाउस पर गया था, लेकिन व...
Continue Reading

नांगल चौधरी। रोहताश जांगड़ा के चेयरमैन बनने पर जांगिड़ समाज में खुशी की लहर : लड्डू बांटकर मनाया जश्न

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति पर जांगिड़ समाज के लोग जश्न मनाते हुए।
नांगल चौधरी में रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति पर जांगिड़ समाज के लोग जश्न मनाते हुए।
नांगल चौधरी। आज शाम जांगिड़ भवन नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था, नांगल चौधरी की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा रोहताश जांगड़ा ...
Continue Reading
Advertisement

Trending