नारनौल। जल संरक्षण की बड़ी सौगात : बेगपुर में 1.30 करोड़ का वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट | भूजल स्तर सुधार और किसानों को मिलेगा लाभ

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

नारनौल। हरियाणा के दक्षिणी अंचल में जल संरक्षण और खेती को बचाने की दिशा में एक नई पहल के तहत अटेली हल्के को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और अटेली की विधायक व प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से जिला महेंद्रगढ़ के गांव बेगपुर में सिंचाई विभाग द्वारा वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी और सैलाबी पानी को बर्बादी के बजाय उपयोगी संसाधन में बदलने का काम करेगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी को नियंत्रित कर नहर के नीचे से सुरक्षित निकाला जाएगा। इसके लिए सीमेंट कंक्रीट के बॉक्स टाइप ड्रेनेज क्रॉसिंग बनाई जाएगी और 1000 मिलीमीटर व्यास की आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से पानी को 4 एकड़ के प्रस्तावित जोहड़ में संग्रहित किया जाएगा। इससे फसलों को जलभराव से राहत मिलेगी, मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान में कमी आएगी।

परियोजना की सबसे खास बात इसका वॉटर रिचार्ज मॉडल है। जोहड़ में दो विशेष रिचार्ज बोरवेल बनाए जाएंगे, जिनके जरिए बरसाती पानी को सीधे जमीन में पहुंचाकर गिरते भूजल स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त पानी के सुरक्षित निकास के लिए पक्का स्पिलवे भी बनाया जाएगा, जिससे पानी को आसपास के अन्य पंचायती जोहड़ों में भेजा जा सके।

लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत बेगपुर के सरपंच रणबीर सिंह द्वारा नारियल फोड़कर इस परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह परियोजना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की पारिस्थितिकी और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने वाला एक बड़ा कदम है।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड विवाद गहराया : वीडियो वायरल, थाने में शिकायत

Array
|
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास स्थित राव तुलाराम अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नारनौल के म...
Continue Reading

नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : श्रमिकों को बताए अधिकार व योजनाएं

Array
|
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।
नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन के नजदीक श्रमिक कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ...
Continue Reading

नारनौल। सिंघानिया विश्वविद्यालय करेगा एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी : WPIF ने PTFI को सौंपी जिम्मेदारी

Array
|
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
नारनौल। विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ (WPIF) ने घोषणा की है कि उसने आधिकारिक तौर पर पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (PTFI) को, सिंघानिया विश्वविद्यालय के सहयोग से, प्रतिष्ठित तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। [ca...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: