ज़िला
नारनौल | पांच कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह : रोटरी क्लब ने पेश की सामाजिक मिसाल | मात्र 100 रुपए कन्यादान लेकर मिसाल कायम की
नारनौल | रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा जिले में पांच कन्याओं का प्रथम भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन वीरवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज के इलाकों से आकर शहर में अपना गुजर बसर कर रहे पांच जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा धूमधाम से करवाया गया। जिसमें वर एवं वधू पक्ष ने स्वेच्छा से एक दूसरे को पसंद करने के उपरांत सामूहिक विवाह हेतु रोटरी क्लब में आवेदन किया तथा क्लब की ओर से 30 अप्रैल की तिथि इस भव्य सामूहिक विवाह आयोजन के लिए निर्धारित की गई थी।
जिसके चलते वीरवार को गोल्डी संग नवीन, डॉली संग संजय, कमलेश संग चीनू, राधा संग मोतीलाल तथा साक्षी संग हरीश के विवाह की शुभ वेदी राधा कृष्ण गार्डन में सजाई गई। सामूहिक विवाह के दौरान घरवा, वरमाला व संगीतमय फेरों सहित समस्त वैवाहिक रीति-रिवाज के साथ अत्यंत सुंदर व्यवस्था में पांचो कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया गया। आचार्य बजरंग शास्त्री ने पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ संगीतमय फेरे संपन्न करवाए। वर वधू ने वरमाला पहनाकर एक दूसरे को स्वीकार किया।

नारनौल | पांच कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह
विवाह के दौरान रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर रवि गुग़नानी, अजीत जालान, महेश त्रिखा, डॉक्टर पुष्पा सेठी सहित दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल से पधारे सभी रोटिरियन साथियों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इनके अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने इस यादगार सामूहिक विवाह उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर वर वधु को आशीर्वाद दिया।
रोटरी क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी एवं बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने इस भव्य सामूहिक विवाह आयोजन में अपने सहयोग हेतु समस्त सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सदस्यों एवं शहर के अन्य गणमान्य जनों के सहयोग से यह सामूहिक विवाह बहुत ही सुंदर व्यवस्था के साथ संपन्न करवाया गया है।
सामूहिक विवाह के इंचार्ज प्रवीण संघी, राजकुमार यादव, संजय गर्ग व पवन गुप्ता ने बताया कि विवाह में रोटरी क्लब नारनौल सिटी ने सभी मेहमानों से कन्यादान स्वरूप मात्र 100 रुपए की राशि स्वीकार कर एक मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि इतना भव्य आयोजन सभी साथियों की मेहनत लगन और सहयोग का ही परिणाम है। जिसमें राधा कृष्ण गार्डन के मनीष भारद्वाज, श्री कैटर्स से शुभम कंछल, विद्या भारती पब्लिक स्कूल के अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों उपस्थित रहे।
नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब
नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान