नारनौल। जल संरक्षण की बड़ी पहल : 1.30 करोड़ से बनेगा वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट | किसानों को मिलेगा राहत और भूजल स्तर में सुधार

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
बेगपुर में शुरू हुआ प्रोजेक्ट।
बेगपुर में शुरू हुआ प्रोजेक्ट।

नारनौल। हरियाणा के दक्षिणी अंचल में जल संरक्षण और खेती को बचाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जिला महेंद्रगढ़ के गांव बेगपुर में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इस परियोजना को अटेली की विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हर वर्ष बारिश के दौरान विजयनगर की पहाड़ियों से आने वाला पानी अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी को नुकसान पहुंचाते हुए खेतों में कटाव और जलभराव की समस्या पैदा करता था, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। अब सिंचाई विभाग द्वारा तैयार इस मास्टर प्लान के तहत सीमेंट कंक्रीट बॉक्स टाइप ड्रेनेज क्रॉसिंग बनाई जाएगी, जिससे पहाड़ियों से आने वाले पानी को नियंत्रित कर नहर के नीचे से सुरक्षित निकाला जाएगा।

इसके साथ ही 1000 मिलीमीटर व्यास की आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से इस पानी को करीब 4 एकड़ में प्रस्तावित जोहड़ की ओर मोड़ा जाएगा, जहां दो विशेष रिचार्ज बोरवेल के जरिए बारिश के पानी को जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। अतिरिक्त पानी के प्रबंधन के लिए पक्का स्पिलवे भी बनाया जाएगा। लगभग 130 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम पंचायत बेगपुर के सरपंच रणबीर सिंह ने नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना न केवल फसलों को बचाएगी बल्कि क्षेत्र की पारिस्थितिकी में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

|
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
नारनौल। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा (आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन संबद्ध) के नेतृत्व में लघु सचिवालय नारनौल पर बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली संशोधन बिल-2022 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्र...
Continue Reading

नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब

हरविन्द्र यादव
|
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जेलाफ (नारनौल) के प्राचार्य लोकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 11 जून 2026 को चंडीगढ़ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बा...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार की गई। अभियान के दौरान पुलिस और कमांडो टीमों ने श...
Continue Reading
Advertisement

Trending